Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस IGP Bilaspur Range Raigarh District Thana Kotraroad Raigarh
रायगढ़, 15 जून 2025— रायगढ़ जिले में सोशल मीडिया पर भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर और विशेष वर्गों को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी एक युवक को भारी पड़ गई। कोतरारोड़ पुलिस ने आरोपी दीपांशु सिंह राजपूत 20 वर्ष निवासी रीवा (एमपी) हाल मुकाम भगवानपुर किराए का मकान रायगढ़ – छत्तीसगढ़ को गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
घटना की लिखित शिकायत भीम आर्मी भारत एकता मिशन छत्तीसगढ़ के जिला अध्यक्ष श्रवण कुमार महेश ने थाना कोतरारोड़ में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, युवक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से भारत रत्न डॉ. अंबेडकर और विशेष समुदायों के प्रति आपत्तिजनक, अभद्र और जातिगत टिप्पणी की थी, जो समाज में वैमनस्य फैलाने वाली थी। थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत साइबर साक्ष्य एकत्र किए और आरोपी को चिन्हित कर हिरासत में लिया। पूछताछ में दीपांशु सिंह ने आपत्तिजनक पोस्ट करने की स्वीकृति दी, जिसके बाद उसका मोबाइल फोन जब्त करते हुए उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया।
कोतरारोड़ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 263/2025, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196 (सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास), 351(1), 352(2) के अतिरिक्त अनुसूचित जाति-जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा 3(2)(v)(a) के तहत मामला दर्ज किया और आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया , जहां से उसका न्यायिक रिमांड प्राप्त होने पर आरोपी को जेल दाखिल किया गया है । मामले के विवेचना, आरोपी की गिरफ्तारी में निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त की अहम भूमिका रही ।
रायगढ़ पुलिस सोशल मीडिया पर जातीय, धार्मिक या सामाजिक विद्वेष फैलाने वाली किसी भी पोस्ट पर सख्त निगरानी रख रही है। इस प्रकार की घृणास्पद टिप्पणियों पर तत्काल कठोर कार्रवाई की जाएगी ताकि समाज में समरसता बनी रहे और किसी वर्ग की भावना आहत न हो।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

