दिनांक 15.06.2025
थाना मालखरौदा जिला सक्ती (छ.ग.)
अपराध क्रमांक 131/2025 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट
मोटर सायकल बजाज प्लेटीना में परिवहन करते हुए 25 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय हरीश यादव (रा.पु.से.) एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सक्ती मनीष कुंवर (रा.पु.से.) के द्वारा क्षेत्र में हो रहे, अवैध जुओं, सट्टा, शराब और नशीले मादक पदार्थों पर रोकथाम के लिए दिये गए कड़े निर्देश के परिपालन में थाना प्रभारी मालखरौदा के द्वारा थाना क्षेत्र में मुखबीर तैनात किया गया था। घटना दिनांक 15.06.2025 को जरिये जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति कच्ची महुआ शराब परिवहन करते हुए ग्राम पिकरीपार आम रोड से ग्राम सुलौनी की ओर जा रहा है, कि सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर मुखबीर के बताये स्थान ग्राम सुलौनी के पास जाकर नाकाबंदी कर रेड कार्यवाही करने पर आरोपी अजीत कमलेश पिता स्व दयाराम कमलेश उम्र 19 वर्ष ग्राम पिकरीपार थाना मालखरौदा जिला सक्ती (छ.ग.) के कब्जे से एक मोटर सायकल बजाज प्लेटीना क्रमांक सी.जी. 11 ए.डी. 9955 में थैला में रखे 05-05 लीटर वाली 03 नग एवं 10 लीटर वाली 01 नग प्लास्टिक के पॉलीथीन में बंधा हुआ कुल 25 लीटर हाथ भट्ठी से निर्मित कच्ची महुआ शराब कीमती 2500 रूपये रूपये एवं मोटर सायकल कीमती 20000 रूपये कुल जुमला 22500 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर आज दिनांक 15.06.2025 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

