Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस IGP Bilaspur Range
रायगढ़ – छत्तीसगढ़, 15 जून 2025 — रायगढ़ के चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम मारपीट की घटना सामने आई जिसमें एक वयस्क युवक और एक नाबालिग बालक गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, अन्य की तलाश जारी है।
घटना 14 जून की शाम करीब 6 बजे की है जब ग्राम विजयपुर तालाब के पास कुछ युवकों ने समीर सांडे (उम्र 35 वर्ष, निवासी नयागंज रायगढ़) और 11 वर्षीय बालक, निवासी सम्बलपुर उड़ीसा को बेवजह रोककर अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी और फिर हाथ, ईंट, पत्थर तथा धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायल अवस्था में दोनों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने समीर की चोट को सामान्य और बालक के सिर की चोट को गंभीर बताया है।
पीड़ितों के बयान के आधार पर चक्रधरनगर पुलिस ने रॉबिन चौहान और अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 262/25 दर्ज कर BNS की धारा 296, 351(2), 115(2), 118(1), 118(2), 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की। इसके बाद जब पुलिस ने घटना की गहराई से जांच की तो आरोपी रॉबिन उर्फ रविन्द्र चौहान के मेमोरण्डम पर उसने अपने पांच अन्य साथियों के साथ मिलकर मारपीट करने की बात स्वीकार की।
पुलिस ने रॉबिन चौहान और सूरज चौहान (दोनों ग्राम तिलगा निवासी) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। साथ ही रॉबिन के पास से तलवारनुमा हथियार भी जब्त किया गया है, जिसे उसने जानलेवा हमले में इस्तेमाल किया था। इस साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने मामले में हत्या के प्रयास, बलवा और आर्म्स एक्ट की धारा 109(1), 191(2), 193(3), 190 BNS तथा धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट की धाराएं और जोड़ी हैं।
थाना प्रभारी निरीक्षक अमित शुक्ला, सहायक उप निरीक्षक नंद कुमार सारथी व हमराह स्टाफ ने आरोपियों की पतासाजी और गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
गिरफ्तार आरोपी–
(1) रॉबिन उर्फ रविन्द्र पिता ललित चौहान उम्र 19 वर्ष
(2) सूरज चौहान पिता ललित चौहान उम्र 25 वर्ष दोनों निवासी ग्राम तिलगा थाना चक्रधरनगर रायगढ़
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

