संवाददाता। इंद्रजीत सिंह पत्रकार
नयी दिल्ली : मैथिली भाषा के महान कवि / गीतकार रवीन्द्र नाथ ठाकुर का जन्मोत्सव 6 अप्रैल 2025 को राजधानी दिल्ली स्थित आइ टी ओ के राजेंद्र भवन सभागार में धूमधाम से मनाया जाएगा। बाबा नागार्जुन ने महाकवि रवीन्द्र नाथ ठाकुर को अभिनव विद्यापति से संबोधित किया करते थे। रवीन्द्र सांस्कृतिक मंच के महासचिव भोला झा ने बताया की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार डाँक्टर गंगेश गुंजन होंगे जबकि मैथिली भाषा के विद्वान व जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के प्रख्यात विद्वान प्रो देवशंकर नवीन कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में आत्मा राम सनातन धर्म महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो ज्ञानतोष झा ,चेतना समिति पटना के पूर्व अध्यक्ष श्री विवेकानंद झा तथा मुम्बई के फिल्म अभिनेता श्री ललितेश झा मंचासीन होंगे। झा ने बताया की इस अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी के सात संस्थाओं को रवीन्द्र मैथिली सेवा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा शिक्षाविद् एवं मैथिली के वरिष्ठ साहित्यकार डाॅ महेन्द्र नारायण राम को रवीन्द्र साहित्य सम्मान, प्रख्यात नाटककार श्री महेंद्र मलंगिया को रवीन्द्र नाटक सम्मान एवं लोकप्रिय संगीतकार श्री सतीश अर्पित को रवीन्द्र संगीत सम्मान प्रदान किया जाएगा।
महासचिव भोला झा ने बताया कि इस अवसर पर रवीन्द्र जी की गीतों को श्री अवनींद्र ठाकुर, श्री देवानंद झा, सुश्री स्नेहा झा, श्री क्षितिज मिश्रा व सुश्री अदिति कलाकार प्रस्तुति देंगे। मंच संचालन श्रीमती आभा झा व श्री हेमंत झा करेंगे। संस्था के अध्यक्ष श्री अखिलेश मिश्र की अगुवाई में श्री विद्यानंद ठाकुर, श्री तपन झा, श्री राहुल झा, श्रीमती विभा सिंह, श्री विमल मिश्र, श्री हरिशंकर तिवारी, श्री मदन झा, श्री बोधकॄष्ण झा, श्री मणिकांत झा, श्री वाल्मीकि प्रसाद सिंह बढ चढ कर सहयोग दे रहे हैं।
महासचिव
रवीन्द्र सांस्कृतिक मंच
ABOUT EDITOR

Latest entries
रायगढ़March 20, 2026रायगढ़: तमनार में अवैध अफ़ीम की खेती का भंडाफोड़, मुख्य आरोपी हिरासत में,कड़ी पूछताछ जारी
जांजगीर चाम्पाMarch 20, 2026मोबाइल चोरी कर मारपीट करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर थाना शिवरीनारायण पुलिस की त्वरित कार्यवाही
सक्तिMarch 19, 2026ग्रीष्मकाल में पेयजल समस्या के निराकरण हेतु जिला स्तरीय कंट्रोल रूम की स्थापना
रायगढ़March 19, 2026नशा: परिवार और समाज दोनों के लिए हानिकारक
प्रशासन द्वारा नशा पीड़ित व्यक्तियों का सर्वे कर मुख्यधारा में जोड़ने किया जा रहा पहल
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता का संदेश
नगर निगम रायगढ़ क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 11 में सर्वे शुरू

