बलौदा बाजार जिले में गौ तस्करी के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर अनूठी 45 km दंडवत यात्रा निकाली गई। इस यात्रा का नेतृत्व उमेश बिसेन और मेघा चौहान ने किया, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। यात्रा के दौरान प्रदर्शनकारियों ने नारियल पकड़कर दंडवत करते हुए अपनी मांगों को प्रमुखता से उठाया।
राष्ट्रीय बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने भी इस आंदोलन में हिस्सा लिया। वे हाथों में बैनर और पोस्टर लिए पैदल चलते रहे और गौ तस्करी के खिलाफ नारेबाजी की। उनका कहना था कि जिले में गौ तस्करी बड़े स्तर पर हो रही है, जिससे अवैध कारोबार को बढ़ावा मिल रहा है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से गौ तस्करी की गहराई से जांच करने और इस पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने की मांग की। उन्होंने कुछ गौ तस्करो के नाम भी जिला प्रशासन को दिये है जिन पर कडी कार्रवाई करने की मांग की है वही ईसाई समाज ने गो तस्करो एवं गौ हत्या में कार्य करने वाले ईसाई समाज के लोगों को समाज से बहिष्कृत एवं चर्च में नहीं घुसने की बात कही है…।
इसके अलावा, कार्यकर्ताओं की एक प्रमुख मांग गाय को “राष्ट्र माता” घोषित करने की भी रही। उनका कहना था कि गाय केवल एक पशु नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और आस्था का प्रतीक है। इसलिए सरकार को इसे विशेष दर्जा देना चाहिए।
यात्रा के अंत में प्रदर्शनकारियों ने कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और अपनी मांगों पर त्वरित कार्रवाई की अपील की। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी भी दी कि यदि जल्द ही उचित कदम नहीं उठाएंगे तो उग्र आंदोलन करेंगे।
बाइट.. उमेश बिसेन
बाइट..मेघा चौहान
बाइट.. अभिषेक मिश्रा
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

