0.652 हेक्टेयर कोटवारी भूमि को शासन के नाम पर किया गया दर्ज
कलेक्टर के निर्देश के पश्चात सभी तहसीलदारों द्वारा कोटवारी भूमि को शासन के रिकार्ड में दर्ज कराने हेतु कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में भैंसमा तहसीलदार केके लहरे ने कोरबा अनुभाग अंतर्गत ग्राम कुकरीचोली के कोटवारी भूमि को अन्य के नाम पर दर्ज/विक्रय करने के मामले में कार्यवाही करते हुए कोटवारी भूमि के अन्तरण को अपास्त कर दिया है। ग्राम कुकरीचोली में अनिता कौशिक वगैरह, खसरा नंबर 377/1 में से, रकबा 0.045 हेक्टेयर, मंजू जायसवाल वगैरह खसरा नंबर 377/1 में से, रकबा 0.040 हेक्टेयर, कनिका चक्रवर्ती, वगैरह, खसरा नंबर 377/1 में से, रकबा 0.012 हेक्टेयर, डॉ केसी देवनाथ वगैरह खसरा नंबर 377/1 में से, रकबा 0.158 हेक्टेयर, डॉ केसी देवनाथ वगैरह खसरा नंबर 376 में से, रकबा 0.215 हेक्टेयर, डॉ केसी देवनाथ वगैरह खसरा नंबर 377/1 में से, रकबा 0.101 हेक्टेयर, डॉ केसी देवनाथ वगैरह खसरा नंबर 377/1 में से, रकबा 0.081 हेक्टेयर, कोटवारी भूमि का अन्तरण को अपास्त करते हुए शासन के रिकार्ड में दर्ज किए है। जिले में भैंसमा तहसील अंतर्गत 16, कटघोरा 8, दीपका 8, हरदीबाजार 7, बरपाली 10, पोड़ी उपरोड़ा 2, कोरबा 2, दर्री 6, पाली 4, प्रकरण है। जिसमें सिंगल ट्रांजेक्शन हुए हैं। कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने कोटवारी भूमि की बिक्री व अन्य के नाम पर दर्ज होने के मामले में कार्यवाही करते हुए शासन के नाम पर पुनः दर्ज करने के निर्देश सभी तहसीलदारों को दिए हैं।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

