अधिवक्ता परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत की एक दिवसीय कार्यशाला सह प्रांत बैठक का आयोजन राजधानी रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के विवेकानंद सभागार में २१ मार्च २०२६, शनिवार को किया जा रहा है जिसमें प्रांत के सभी जिलों से पदाधिकारी शामिल होंगे, यह बताते हुए हुए अधिवक्ता परिषद के प्रांतीय महामंत्री धर्मेश श्रीवास्तव ने कहा कि प्रथम सत्र में उद्घाटन के दरमियान प्रदेश के कानून मंत्री गजेंद्र यादव उपस्थित रहेंगे तो वहीं तत्काल बाद आयोजित कार्यशाला में *साइबर लॉ* पर अस्सिटेंट कमिश्नर पुलिस डॉ नरेश पटेल तथा *एआई के उपयोग और दुष्परिणाम* विषय पर प्राध्यापक डॉ भूपेंद्र करबंदे का विशिष्ट मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
इसी क्रम में भोजन के पश्चात संगठनात्मक सत्र में अधिवक्ता परिषद के राष्ट्रीय मंत्री के साथ ही क्षेत्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों का संबोधन होगा, पश्चात समापन सत्र में सफल आयोजन हेतु सहभागिता सुनिश्चित करने वाले कार्यकताओं एवं सहयोगियों का सम्मान किया जाएगा।
उक्त जानकारी देते हुए अधिवक्ता परिषद शक्ति जिलाध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बताया कि प्रांतीय कार्यसमिति बैठक एवं कार्यशाला को सफल बनाने आज प्रांतीय महामंत्री धर्मेश श्रीवास्तव, पूर्व महामंत्री संतोष सोनी के साथ आज सर्वप्रथम दुर्ग प्रवास में जिला अध्यक्ष दीपेंद्र देशमुख, महामंत्री राजेश महाड़ीक, समीर त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य समीर त्रिपाठी आदि पदाधिकारियों सहित विधि मंत्री से सौजन्य भेंट कर उन्हें आयोजन में आतिथ्य स्वीकार करने का आग्रह किया जिसे स्वीकार करते हुये उन्होंने उद्घाटन सत्र में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित रखने पर सहमति व्यक्त किया। जिसके तत्काल बाद रायपुर प्रवास पर रायपुर जिला इकाई अध्यक्ष प्रमोद तिवारी एवं महामंत्री सुनील पटेल के साथ कार्यक्रम स्थल विवेकानंद सभागार का स्थल निरीक्षण कर समुचित व्यवस्था हेतु मार्गदर्शन दिया।
पश्चात रायपुर जिला टीम के साथ कार्यशाला के विशेष विशेषज्ञ वक्ताओं को आमंत्रण पत्र देकर समय प्रदान करने हेतु आग्रह किया गया। प्रांतीय आयोजन को लेकर एक दिवसीय सघन प्रवास के दरमियान रायपुर एवं दुर्ग के अधिवक्ता परिषद के पदाधिकारियों ने आयोजन को सफल बनाने हेतु बेहतर प्रयास की बात कही।


ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

