छत्तीसगढ़: 7 करोड़ का धान गायब, अधिकारी बोले- चूहे और दीमक खा गए
कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में 7 करोड़ रुपये का धान संग्रहण केंद्र से गायब है. जवाब में अधिकारी कह रहे हैं कि धान न तो चोरी हुआ है और न ही बिका है बल्कि चूहे, दीमक और कीड़े खा गए. लेकिन इसी बयान के साथ अधिकारी यह भी जोड़ते हैं कि प्रदेश के दूसरे जिलों में स्थिति और भी खराब है. यानी अधिकारी अपनी नाकामी समझाने के लिए पूरे प्रदेश की धान संग्रहण व्यवस्था को कटघरे में खड़े कर रहे हैं.
दरअसल, पूरा मामला कवर्धा जिले के बाज़ार चारभाठा और बघर्रा संग्रहण केंद्रों का है. जानकारी के मुताबिक वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए लगभग 7 लाख 99 हजार क्विंटल धान में से 26 हजार क्विंटल धान की कमी पाई गई. अकेले बाज़ार चारभाठा केंद्र से 22 हजार क्विंटल धान गायब मिला. जिसकी कीमत करीब 7 करोड़ रुपये आंकी जा रही है.
मामले में जिला विपणन अधिकारी अभिषेक मिश्रा का कहना है कि धान की जो कमी सामने आई है, वह मौसम के प्रभाव और चूहे, दीमक व कीड़ों द्वारा नुकसान के कारण हुई है. पूरे प्रदेश के 65 संग्रहण केंद्रों की तुलना में हमारे जिले की स्थिति तो बेहतर ही है. यानी कवर्धा में 26 हजार क्विंटल धान चूहों और दीमक ने खा लिया. जिसको लेकर तर्क यह दिया जा रहा है कि अन्य जिलों की हालात और खराब है. इसलिए यहां चिंता की बात
दूसरे केंद्रों पर अधिकारियों ने बनवाएं फर्जी बिल
कवर्धा में जहां धान के चूहे और दीमक के खाए जाने की बात कही जा रही है. वहीं दूसरे संग्रहण केंद्र बाजार चारभाठा के प्रभारी पर फर्जी आवक-जावक दिखाने के लिए डैमेज धान खरीदी के फर्जी बिल बनाने, मजदूरों की फर्जी हाजिरी लगाने और CCTV कैमरों से छेड़छाड़ जैसे गंभीर आरोप दर्ज कराए गए हैं. प्रारंभिक जांच में शिकायत सही पाए जाने की बात भी सामने आई है और उन्हें हटा भी दिया गया है.
जबकि विभाग के आदेश अनुसार 2 प्रतिशत धान कम पाया गया तो पहले निलंबन कर जांच किया जाना है और फिर एफआईआर कराना है. अब सवाल यह खड़ा होता है कि अगर धान चूहे-दीमक ने खाया, तो फिर फर्जी बिल किसने बनाए? फर्जी एंट्री किसने की? CCTV से छेड़छाड़ किसने की? और यदि सब कुछ ठीक था तो कर्मचारी को हटाया क्यो गया
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

