सक्ती कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन एवं खनिज अधिकारी के. के. बजारे के मार्गदर्शन में खनिज विभाग के उड़नदस्ता दल द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में खनि निरीक्षक टुमेश ध्रुव एवं खनिज विभाग उड़नदस्ता दल द्वारा जिले के अलग-अलग स्थानों में जांच कर अवैध खनिज परिवहन के मामलों में कार्रवाई की। खनिज विभाग जिला सक्ती से प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम जैजैपुर में ईंट के अवैध परिवहन के 4 प्रकरण, हसौद में रेत के अवैध परिवहन के 2 प्रकरण, बिर्रा में ईंट के अवैध परिवहन का 1 प्रकरण, रेत का 1 प्रकरण तथा बोल्डर का 1 प्रकरण और बाराद्वार में अवैध रेत परिवहन के 2 प्रकरण दर्ज किए गए। इन सभी मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 11 वाहनों को जब्त किया गया है। जब्त वाहनों को संबंधित थाना जैजैपुर, हसौद, बिर्रा तथा बाराद्वार में सुरक्षार्थ रखा गया है।
अवैध उत्खनन एवं परिवहन के इन प्रकरणों में छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 तथा खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध खनिज अमले द्वारा लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।




ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

