सक्ती, 11 मार्च 2026 // महिला सशक्तिकरण को मजबूत आधार देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ राज्य शासन द्वारा प्रारंभ की गई महतारी वंदन योजना आज प्रदेश की महिलाओं के लिए आर्थिक सुरक्षा और आत्मसम्मान का सशक्त माध्यम बनती जा रही है। यह योजना महिलाओं को आर्थिक सहयोग प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनने और अपने दैनिक जीवन की आवश्यकताओं को पूरा करने में भी सहायक सिद्ध हो रही है। योजना के अंतर्गत विवाहित, परित्यक्ता एवं विधवा महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपये की सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में प्रदान की जाती है। इस नियमित आर्थिक सहयोग से महिलाएँ अपनी आवश्यकताओं को स्वयं पूरा करने के साथ-साथ परिवार की जिम्मेदारियों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
इसी योजना से सक्ती विकासखंड के ग्राम टेमर निवासी श्रीमती बूंद कुंवर कुम्हार भी लाभान्वित हो रही हैं। बुढ़ापे के इस दौर में उनके लिए महतारी वंदन योजना किसी सहारे से कम नहीं है। श्रीमती बूंद कुंवर कुम्हार ग्राम टेमर में सड़क किनारे मिट्टी के दिए, बर्तन और अन्य आकर्षक मिट्टी से बनी वस्तुएं बेचकर अपना जीवन यापन करती हैं। वे बताती हैं कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि उनके लिए बड़ी मदद साबित हो रही है। इस राशि का उपयोग वे अपने छोटे व्यवसाय में और घर की आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में करती हैं। इससे उन्हें आर्थिक सहारा मिलने के साथ-साथ आत्मविश्वास भी मिला है। श्रीमती बूंद कुंवर कुम्हार जैसी अनेक महिलाएँ इस योजना से लाभ लेकर अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव महसूस कर रही हैं और आत्मनिर्भर जीवन की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने इस योजना के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना बुढ़ापे में मेरे लिए आर्थिक सहारा बनकर आई है, जिससे जीवन यापन करना अब पहले की तुलना में आसान हो गया है।



ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

