सक्ती, 11 मार्च 2026/ आरएएमपी योजना के अंतर्गत एमएसएमई इकाइयों को वित्तीय सहयोग एवं बैंकिंग सुविधाओं तक सहज पहुंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कार्यालय महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र सक्ती द्वारा आज गिरिराज रेन बसेरा, स्टेशन रोड सक्ती में “उद्योग–बैंकर्स मीट” का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जिले के उद्योगपतियों एवं उद्यमियों की उपस्थिति में विभिन्न बैंक शाखाओं और विभागीय अधिकारियों द्वारा उद्योगों को उपलब्ध कराई जा रही योजनाओं एवं ऋण सुविधाओं की जानकारी दी गई। महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र सक्ती द्वारा कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए जिले में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए उद्यमियों को प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर जिला मिशन प्रबंधक (एनआरएलएम) द्वारा विभागीय स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी देते हुए उद्यम स्थापना के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही विभिन्न बैंक शाखाओं के प्रतिनिधियों द्वारा ऋण प्रकरणों के लिए आवश्यक दस्तावेजों एवं बैंकिंग प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान कर प्रतिभागियों को बैंकिंग नियमों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में महाप्रबंधक एवं सहायक प्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र सक्ती, जिला मिशन प्रबंधक (एनआरएलएम) जिला पंचायत सक्ती, बीपीएम (एनआरएलएम) जनपद पंचायत सक्ती, अग्रणी बैंक प्रबंधक के प्रतिनिधि, भारतीय स्टेट बैंक जिला सक्ती, पंजाब नेशनल बैंक सक्ती, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया बाराद्वार के शाखा प्रबंधक तथा पीएमएफएमई योजना के जिला रिसोर्स पर्सन सहित संबंधित अधिकारी एवं जिले के विभिन्न उद्योगपति एवं उद्यमी उपस्थित रहे।




ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

