



श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४७ वीं महाआरती में पंडित अश्वनी मिश्रा हुए शामिल
महाआरती सनातन समाज सशक्तिकरण की दिशा में सार्थक पहल… अधिवक्ता चितरंजय पटेल
गौ सम्मान आह्वान अभियान को सफल बनाने लिया संकल्प
आज श्री सिद्ध हनुमान मंदिर शक्ति की १४७ वीं महाआरती में पंडित अश्वनी मिश्रा (दीपिका) ने सिद्ध हनुमान परिवार के महाआरती की तारीफ करते हुए कहा कि महाआरती में शामिल होकर अपने को सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं तथा हनुमान मंदिर परिवार की पहल अनुकरणीय है तो वहीं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि महाआरती सनातन समाज सशक्तिकरण की दिशा में सार्थक पहल साबित हो रहा है।
इस अवसर पर पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव ने हनुमान लला का दिव्य श्रृंगार के साथ पूजन आरती संपन्न कराया तो वहीं कोंडके मौर्य ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया तथा फोटोग्राफी_अमित तंबोली ने किया तथा दीप प्रज्ज्वलन में संध्या वैष्णव,सुनीता तंबोली, प्रेमलता जायसवाल के साथ मंदिर परिवार की बहनें शामिल रही।
आज हनुमान लला का सुबह का श्रृंगार–गौरव तथा शाम का श्रृंगार_ योगेश देवांगन के द्वारा कराया गया एवं प्रसाद व्यवस्था_ यातायात थाना शक्ति, के द्वारा चढ़ाया गया। आज का सिंदूर अभिषेक_ रामगोपाल देवांगन, सावित्री यादव , अंकित स्वाति गर्ग तथा सुंदरकांड_
गीतेश कुमार पांडे, आदित्य अग्रवाल, अमन डालमिया, एकांश बरेठ के द्वारा कराया गया ।
इन पलों में मंदिर परिवार की ओर से गौ सम्मान आह्वान अभियान में पर्चे बांटकर अपनी सहभागिता का संकल्प लिया। साथ ही सुनीता तंबोली को शादी की सालगिरह पर बधाई और शुभकामनाएं दी गई।
विदित हो कि हनुमान जी की महाआरती का *हमारे हनुमान* यू ट्यूब चैनल से लाइव प्रसारण किया जा रहा है जिसका सीधा दर्शन लाभ श्रद्धालुजन प्राप्त कर सकते हैं।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

