रायगढ़, 7 मार्च 2026/ जिले के धरमजयगढ़ विकासखंड के सुदूर वनांचल ग्राम तालगांव की श्रीमती गायत्री यादव आज महिला सशक्तिकरण की एक अच्छी मिसाल बन गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से जुड़कर उन्होंने न केवल अपनी जिंदगी बदली, बल्कि आसपास की कई पंचायतों की महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया है।
श्रीमती गायत्री यादव बताती हैं कि पहले उनका दायरा घर तक ही सीमित था और वे गांव की अन्य महिलाओं से भी ज्यादा परिचित नहीं थीं। वर्ष 2018 में वे “मां अम्बे” स्व-सहायता समूह से जुड़ीं। इसके बाद “देवी मां” ग्राम संगठन और “मां संकुल कापू” के माध्यम से सक्रिय होकर काम करने लगीं। उनकी सक्रियता और काम को देखते हुए आज वे महिला ब्लॉक संगठन धरमजयगढ़ में एफएलसीआरपी के रूप में कार्य कर रही हैं और आठ पंचायतों की महिलाओं को समूह गतिविधियों व आजीविका से जोड़ने में मार्गदर्शन दे रही हैं। बिहान योजना के तहत मिलने वाले रिवॉल्विंग फंड, सामुदायिक निवेश कोष और बैंक लिंकेज की मदद से महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर मिल रहे हैं। तालगांव और आसपास की महिलाएं अब कपड़ा दुकान, सेंट्रिंग प्लेट का व्यवसाय, मत्स्य पालन और खेती जैसे कार्यों से जुड़कर नियमित आय अर्जित कर रही हैं। इससे उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति में भी सुधार आया है।
श्रीमती गायत्री यादव ने बताया कि शासन की योजनाओं से ग्रामीण महिलाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिला है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन योजनाओं से वनांचल की महिलाएं भी आत्मनिर्भर बन रही है।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

