सक्ती, 27 फरवरी 2026/ प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी कृषक उन्नति योजना के तहत खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान बेचने वाले जिले के किसानों के खातों में अंतर की राशि को अंतरित किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय शनिवार 28 फरवरी को बिलासपुर के बिल्हा विकासखण्ड के ग्राम रहंगी के खेल मैदान में आयोजित समारोह में दोपहर 12 बजे प्रदेश भर के किसानों के खातों में योजनांतर्गत राशि अंतरित करेंगे। इस हेतु जिला स्तर पर कार्यक्रम तथा प्रत्येक विकासखंड में एक-एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाना निर्धारित है।
कृषि विभाग जिला सक्ती से प्राप्त जानकारी के अनुसार खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान बेचने वाले जिले के 88 हजार 307 किसानों के बैंक खातों में कुल 346.59 करोड़ रूपए की राशि अंतरित की जाएगी। इन किसानो के द्वारा वर्तमान खरीफ विपणन वर्ष में 47 लाख 41 हजार 345.60 क्विंटल धान बेचा गया है, जिनकी अंतर राशि सीधे कृषक के खाते में अंतरित किया जाना है। जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन सभागार कलेक्ट्रेट परिसर सक्ती में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय गुरु खुशवंत साहेब, मा. मंत्री कौशल विकास, तकनीकी एवं रोजगार, अनुसूचित जाति विकास एवं प्रभारी मंत्री जिला सक्ती अतिविशिष्ट अतिथि डॉ. चरणदास महंत विधायक सक्ती एवं नेता प्रतिपक्ष छ.ग. शासन, श्रीमती कमलेश जांगड़े, सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर चांपा, रामकुमार यादव विधायक चन्द्रपुर, बालेस्वर साहू विधायक विधानसभा जैजैपुर, श्रीमती द्रोपदी कीर्तन चन्द्रा अध्यक्ष जिला पंचायत सक्ती, टिकेश्वर गबेल जी जिला अध्यक्ष भाजपा जिला सक्ती, कमल किशोर पटेल उपाध्यक्ष जिला पंचायत सक्ती, श्रीमती संयोगिता सिंह जुदेव प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा, श्रीमती विद्या सिदार सभापति, कृषि स्थायी समिति जिला पंचायत सक्ती मेधाराम साहू, पूर्व मंत्री छ.ग. शासन धर्मेन्द्र सिंह जी, सभापति जिला पंचायत सक्ती डॉ. खिलावन साहू, पूर्व विधायक विधानसभा सक्ती श्याम सुन्दर अग्रवाल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सक्ती श्रीमती नीतू राय, अध्यक्ष जनपद पंचायत सक्ती नारायण कुर्रे, अध्यक्ष नगर पंचायत बाराद्वार आयुष शर्मा, सभापति जिला पंचायत सक्ती निर्मल सिन्हा, सदस्य जिला पंचायत सक्ती तथा विकासखण्ड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन विकासखण्ड मालखरौदा, डभरा एवं जैजैपुर के कार्यालय जनपद पंचायत सभागार में किया जायेगा। जिसमें जनप्रतिनिधि व कृषकगण उपस्थित रहेंगे।
ABOUT EDITOR

Latest entries
छत्तीसगढ़March 22, 2026अधिवक्ता परिषद की बैठक शामिल हुए विधि मंत्री गजेंद्र यादव
समाज की भावनाओं और जरूरतों को कोर्ट को बताना वकील का दायित्व …गजेंद्र यादव विधि मंत्री
जांजगीर चाम्पाMarch 21, 2026नवागढ़ नगर पंचायत के एकाउंटेंट को 8 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया… Video
सक्तिMarch 21, 2026अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बनाकर परिवहन करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से 50 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त, शराब बनाने के 04 नग सिल्वर हंडा एवं 02 स्कूटी वाहन जप्त
कुल जप्ती मूल्य लगभग ₹70,000/-
रायगढ़March 21, 2026ई-चालान मॉड्यूल के माध्यम से ओटीसी चालान जमा करने संबंधी प्रशिक्षण 24 मार्च को

