सक्ती, 21 मार्च 2026/ कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने मनरेगा कार्य में अनियमितता पर कार्यवाही करते हुए तकनीकी सहायक की सेवा समाप्त कर दी गई है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक 07 जनवरी 2026 को दैनिक समाचार पत्र नव भारत में प्रकाशित शीर्षक “मनरेगा में 19.28 लाख की अनियमितता, काम शून्य, भुगतान पूरा” के संबंध में जिला स्तर के अधिकारियों द्वारा ग्राम पंचायत गोबरा, जनपद पंचायत डभरा में मनरेगा योजना के तहत वर्ष 2023 में स्वीकृत कार्य (समुदाय के लिए शाखा नहर का कार्य, पुनरुद्धार कार्य – छुहीपाली माइनर एवं सिंघरा वितरक) की जांच कराई गई।
मौका जांच में उक्त स्वीकृत कार्य कराया जाना नहीं पाए जाने पर कार्यालयीन पत्र के माध्यम से नियमानुसार आरोप पत्र जारी कर 15 दिवस के भीतर जवाब चाहा गया। तत्पश्चात कार्यालयीन पत्र द्वारा अंतिम अवसर प्रदान करते हुए तकनीकी सहायक जनपद पंचायत डभरा संजय धीरहे को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर उत्तर प्रस्तुत करने कहा गया। संजय धीरहे द्वारा प्रस्तुत जवाब में संबंधित कार्य नहीं किया जाना स्वीकार किया गया, साथ ही गलत तरीके से मूल्यांकन किया जाना भी पाया गया। उक्त कृत्य को अपने पदीय दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही एवं वित्तीय अनियमितता की श्रेणी में पाते हुए छत्तीसगढ़ संविदा सेवा भर्ती नियम 2012 के तहत तकनीकी सहायक जनपद पंचायत डभरा संजय धीरहे की सेवा समाप्त की जाती है।
ABOUT EDITOR

Latest entries
छत्तीसगढ़March 22, 2026अधिवक्ता परिषद की बैठक शामिल हुए विधि मंत्री गजेंद्र यादव
समाज की भावनाओं और जरूरतों को कोर्ट को बताना वकील का दायित्व …गजेंद्र यादव विधि मंत्री
जांजगीर चाम्पाMarch 21, 2026नवागढ़ नगर पंचायत के एकाउंटेंट को 8 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया… Video
सक्तिMarch 21, 2026अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बनाकर परिवहन करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से 50 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त, शराब बनाने के 04 नग सिल्वर हंडा एवं 02 स्कूटी वाहन जप्त
कुल जप्ती मूल्य लगभग ₹70,000/-
रायगढ़March 21, 2026ई-चालान मॉड्यूल के माध्यम से ओटीसी चालान जमा करने संबंधी प्रशिक्षण 24 मार्च को

