छत्तीसगढ़ में रसोई गैस (एलपीजी) एवं कमर्शियल गैस की लगातार हो रही अनियमित और अपर्याप्त आपूर्ति ने आम जनता का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। यह स्थिति केंद्र सरकार की गलत नीतियों और लापरवाही का सीधा परिणाम है।
लोकसभा उपाध्यक्ष जांजगीर-चांपा टिकेश्वर चंद्रा ने कड़ा बयान देते हुए कहा कि आज हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि आम नागरिकों को समय पर गैस सिलेंडर तक नसीब नहीं हो रहा। रसोई ठंडी पड़ी है, परिवार परेशान हैं और सरकार चुप्पी साधे बैठी है।
उन्होंने आगे कहा कि कमर्शियल गैस की भारी कमी के कारण होटल और रेस्टोरेंट उद्योग भी बुरी तरह प्रभावित हो चुका है। बाहर से आने वाले लोगों को भोजन तक उपलब्ध नहीं हो पा रहा, और जहां मिल रहा है वहां दाम आसमान छू रहे हैं। इससे छोटे व्यापारियों और कामगारों की आजीविका पर गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
आम आदमी पार्टी सक्ती के जिला अध्यक्ष ईश्वर साहू ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश के हजारों प्रवासी मजदूर परिवार, जिनके पास केवल एक सिलेंडर है, वे आज गैस के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के मध्यम एवं निम्न आय वर्ग के लोग इस संकट का सबसे बड़ा शिकार बन रहे हैं। गैस एजेंसियों में शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस समाधान नहीं मिल रहा, जिससे जनता में भारी आक्रोश है।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि मजबूरी में लोग लकड़ी, कोयला और अन्य पारंपरिक ईंधनों का उपयोग कर रहे हैं, जिससे न केवल स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है बल्कि पर्यावरण भी प्रदूषित हो रहा है। वहीं इलेक्ट्रिक चूल्हों के बढ़ते उपयोग से बिजली खपत में भारी वृद्धि हो रही है, जो भविष्य में बड़े ऊर्जा संकट का संकेत है।
जिला उपाध्यक्ष रोहित यादव ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि इस गंभीर समस्या को तत्काल संज्ञान में लिया जाए। गैस की कालाबाज़ारी पर सख्ती से रोक लगाई जाए, वितरण प्रणाली को पारदर्शी और जवाबदेह बनाया जाए तथा शिकायतों के त्वरित समाधान की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
आम आदमी पार्टी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो प्रदेशभर में उग्र आंदोलन किया जाएगा। पार्टी हमेशा से जनता की आवाज बनकर खड़ी रही है और इस बार भी जनता के हक के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है।
प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया हेतु सादर जारी
ईश्वर साहू
जिला अध्यक्ष, आम आदमी पार्टी, सक्ती
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 20, 2026कलेक्टर का बलौदा विकासखंड क्षेत्र में मैराथन दौरा, विकास कार्यों का लिया जायजा
जर्वे ब, जावलपुर, महुदा ब, ढोरला व करमंदा में किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए कड़े दिशा-निर्देश
पीएम आवास, स्कूल, आंगनबाड़ी भवन, चेकडेम, पीडीएस दुकान, मुक्तिधाम सहित विभिन्न कार्याें का किया अवलोकन
सक्तिMarch 20, 2026सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने किया जिला पंचायत भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन, 314.25 लाख रुपये की लागत से बनेगा भवन
नवीन जिला पंचायत भवन क्षेत्र के विकास में बनेगा मील का पत्थर- सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े
सक्तिMarch 20, 2026विषय: छत्तीसगढ़ में रसोई गैस की किल्लत—जनता त्रस्त, सरकार मौन
रायगढ़March 20, 2026रायगढ़: तमनार में अवैध अफ़ीम की खेती का भंडाफोड़, मुख्य आरोपी हिरासत में,कड़ी पूछताछ जारी

