जांजगीर-चांपा, 27 फरवरी 2026/ महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला जांजगीर-चांपा द्वारा ’’अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’’ के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विविध आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष रूप से ऐसी महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने अपने जीवन में अनेक विषम परिस्थितियों अथवा कठिनाइयों से गुजरकर अपनी चाही गई सफलता प्राप्त की हो तथा अपने उद्देश्यों को पूर्ण करते हुए उत्कृष्ट कार्य किया हो। इस संबंध में ऐसी महिलाओं की संक्षिप्त जानकारी सहित आत्मकथा/कहानी के रूप में प्रतिवेदन आमंत्रित किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी संबंधित महिला की संक्षिप्त जानकारी सहित अपना प्रतिवेदन 06 मार्च 2026 तक कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला जांजगीर-चांपा में जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग से संपर्क किया जा सकता है।
ABOUT EDITOR

Latest entries
रायगढ़March 20, 2026रायगढ़: तमनार में अवैध अफ़ीम की खेती का भंडाफोड़, मुख्य आरोपी हिरासत में,कड़ी पूछताछ जारी
जांजगीर चाम्पाMarch 20, 2026मोबाइल चोरी कर मारपीट करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर थाना शिवरीनारायण पुलिस की त्वरित कार्यवाही
सक्तिMarch 19, 2026ग्रीष्मकाल में पेयजल समस्या के निराकरण हेतु जिला स्तरीय कंट्रोल रूम की स्थापना
रायगढ़March 19, 2026नशा: परिवार और समाज दोनों के लिए हानिकारक
प्रशासन द्वारा नशा पीड़ित व्यक्तियों का सर्वे कर मुख्यधारा में जोड़ने किया जा रहा पहल
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता का संदेश
नगर निगम रायगढ़ क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 11 में सर्वे शुरू

