रायगढ़, 27 फरवरी 2026/ होली से ठीक पहले किसानों को बड़ी आर्थिक राहत मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 28 फरवरी को राज्य स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि किसानों के खातों में अंतरित करेंगे। रायगढ़ जिले के 72 हजार 693 किसानों को कुल 349.59 करोड़ रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खातों में प्राप्त होगी। जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन नगर निगम ऑडिटोरियम, पंजरी प्लांट, रायगढ़ में दोपहर 12 बजे से किया जाएगा। इसके साथ ही जिले के सभी विकासखंड मुख्यालयों में भी कार्यक्रम आयोजित होंगे।
मुख्यमंत्री साय कार्यक्रम के दौरान किसानों से वर्चुअल संवाद भी करेंगे। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने आयोजन की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपते हुए निर्देश दिए हैं कि राज्य सरकार की प्राथमिकता के अनुरूप किसान कल्याण से जुड़े इस कार्यक्रम का सुव्यवस्थित एवं सफल संचालन सुनिश्चित किया जाए। जिला एवं विकासखंड स्तर पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। योजना के अंतर्गत जिले के विभिन्न विकासखंडों के किसानों को लाभ मिलेगा। खरसिया के 13,191, घरघोड़ा के 4,613, तमनार के 6,190, धरमजयगढ़ के 13,802, पुसौर के 16,115, रायगढ़ के 10,378 तथा लैलूंगा के 8,404 किसानों के खातों में राशि अंतरित की जाएगी।
कृषक उन्नति योजना के तहत मोटा धान पर 731 रुपये प्रति क्विंटल तथा पतला धान पर 711 रुपये प्रति क्विंटल की आदान सहायता राशि प्रदान की जाएगी। यह राशि किसानों को खाद, बीज एवं अन्य कृषि आदानों की व्यवस्था में सहायक सिद्ध होगी। होली के त्योहारी माहौल में मिलने वाली यह आर्थिक सहायता किसानों की तत्काल जरूरतों को पूरा करने के साथ ही आगामी खरीफ सीजन की तैयारी को मजबूती देगी और कृषि गतिविधियों में नई ऊर्जा का संचार करेगी।

ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

