आरोपी ने पिता की मौत पर किए टिप्पणी से नाराज़ होकर साथी के साथ मिलकर युवक को पीटकर लगाई आग, हत्या के आरोप में एक गिरफ्तार, साथी फरार
सीसीटीवी फुटेज बना अहम सुराग, मृतक के साथ दिखे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
आरोपी ने पूछताछ में कबूला जुर्म
हत्या में प्रयुक्त ईंट, कपड़े, मोबाइल और मोटरसाइकिल जप्त, फरार आरोपी की तलाश तेज एसएसपी के निर्देश पर खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, हत्या का आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश — हत्या के आरोपियों को किसी भी हाल में नहीं बख्शा जाएगा
रायगढ़, 21 फरवरी । एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर खरसिया पुलिस ने मौहापाली (खरसिया) में युवक शिव प्रसाद पटेल की मारपीट कर आग से जलाकर हत्या करने के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए कल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि वारदात में शामिल दूसरा आरोपी अब भी फरार है जिसकी पुलिस द्वारा सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
जानकारी के अनुसार 16 फरवरी को चपले निवासी शिव प्रसाद पटेल (36 वर्ष) अपने मामा के घर मौहापाली गया हुआ था, जहां रात में वह मामा के घर से निकला और कुछ देर बाद गांव की गली में गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। उसके शरीर पर मारपीट और जलने के गंभीर निशान थे। परिजनों और ग्रामीणों द्वारा उसे तत्काल नजदीकी खरसिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रायगढ़ रेफर किया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी 17 फरवरी को मौत हो गई। घटना की सूचना पर थाना चक्रधरनगर में जीरो में मर्ग कायम कर मामले की डायरी चौकी खरसिया (थाना खरसिया) भेजी गई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के संज्ञान में मामला आते ही खरसिया पुलिस को तत्काल आरोपियों की पतासाजी के निर्देश दिए गए। पुलिस द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, जिसमें मृतक शिव प्रसाद पटेल को निलेश डेंजारे उर्फ निले और कृष्णा सोनवानी उर्फ गंगाराम के साथ अंतिम बार देखा गया। एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के सुपरविजन और चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक अमित तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य संदेही निलेश डेंजारे उर्फ निले को रायगढ़ से हिरासत में लिया।
पूछताछ में आरोपी निलेश डेंजारे उर्फ निले ने बताया कि 16 फरवरी की रात वह अपने साथी कृष्णा सोनवानी उर्फ गंगाराम और मृतक शिव प्रसाद पटेल के साथ बैठकर खाना-पीना कर रहा था। इसी दौरान मृतक ने उसके पूर्व में हुए पिता की मौत को लेकर शिव पटैल की टिप्पणी से नाराज होकर उनके बीच झगड़ा हुआ, जिसमें उसने और कृष्णा सोनवानी ने मिलकर शिव प्रसाद पटेल के साथ हाथ-मुक्के और ईंट से बेतहाशा मारपीट की, निलेश डेंजारे उर्फ निले अपने मोटर सायकल से फरार हो गया और कृष्णा सोनवानी उर्फ गंगाराम, शिव पटैल की बाइक लेकर फरार हुआ ।
आरोपी के मेमोरेंडम पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ईंट, आरोपी द्वारा घटना के समय पहने गए कपड़े तथा वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, आरोपी का मोबाइल जप्त कर ली है। आरोपी निलेश ने घटना के बाद घायल शिव पटैल का अपने मोबाइल से वीडियो बनाया था। पुलिस द्वारा फरार आरोपी की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
खरसिया पुलिस ने आरोपी निलेश डेंजारे उर्फ निले (25 वर्ष) निवासी मौहापाली चौक खरसिया को हत्या के अपराध कमांक 66/2026 धारा 103(1), 3(5) भारतीय न्याय संहिता में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश —
“हत्या जैसे जघन्य अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा, सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”
इस कार्रवाई में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन एवं एडिशनल एसपी अनिल सोनी तथा एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में निरीक्षक अमित तिवारी, प्रधान आरक्षक मनोज मरावी तथा आरक्षक साविल चंद्रा और डमरूधर पटेल की विशेष भूमिका रही है।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

