
जांजगीर – चाम्पा, नाबालिक बालिका को शादी का झांसा देकर अनाचार करने वाला आरोपी को पंजाब से पकड़ने में थाना पामगढ़ पुलिस को मिली सफलता, आरोपी के विरूद्ध धारा 137(2),87,64 (2)(एम) भारतीय न्याय संहिता 4,6 लैंगिग अपराधों का बालको से संरक्षण अधिनियम 2012 के तहत कार्यवाही कर भेजा न्यायिक रिमांड पर
आरोपी रवि यादव पिता हबीब लाल उम्र 20 साल निवासी दर्री थाना पामगढ़ जिला जांजगीर चांपा
मामले का विवरण इस प्रकार है कि नाबालिक बालिका को आरोपी द्वारा बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गये है कि रिपोर्ट पर दिनांक 15.10.2025 को थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 486/2025 धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
प्रकरण के आरोपी रवि यादव घटना घटित कर फरार हो गया था जिसकी लगातार पातासाजी की जा रही थी जिसको सायबर तकनीकी से पंजाब से पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर कर भगा ले जाना एवं शादी का झांसा देकर अनाचार करना जुर्म स्वीकार किये जाने से दिनांक 21.02.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक सावन सारथी थाना प्रभारी पामगढ़ सहायक उप निरीक्षक रामदुलार साहू, महिला प्रधान आरक्षक मंजू सिंह आरक्षक उमेश दिवाकर महिला आरक्षक सविता पटेल थाना पामगढ़ का सराहनीय योगदान रहा।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

