सक्ती, 18 फरवरी 2026// जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, सक्ती द्वारा आज शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), जैजैपुर और शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), हसौद में “स्टार्टअप अवेयरनेस वर्कशॉप” का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में सहायक प्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, सक्ती द्वारा विद्यार्थियों को स्टार्टअप के प्रति प्रेरित करते हुए “छत्तीसगढ़ स्टार्टअप पैकेज” तथा विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं अनुदानों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उपस्थित युवक-युवतियों को स्वरोजगार एवं उद्यम स्थापना के लिए प्रोत्साहित किया गया।
कार्यशाला में विभिन्न विद्यार्थियों ने भाग लेकर योजनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनने तथा नवाचार एवं उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा। इस अवसर पर जिला व्यापार एवं उद्योग विभाग के अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

ABOUT EDITOR

Latest entries
रायगढ़March 18, 2026तंबाकू नियंत्रण को लेकर चलाया गया विशेष अभियान
15 पान ठेलों पर 2450 रुपए की चालानी कार्रवाई
रायगढ़March 18, 2026मेडिकल लैब से माटी तक, आरती ने पशुधन से लिखी सफलता की नई कहानी
अच्छी नौकरी छोड़ गांव में रचा आत्मनिर्भरता का मॉडल
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

