सक्ती, 18 फरवरी 2026// जिला बाल संरक्षण इकाई महिला एवं बाल विकास विभाग सक्ती द्वारा किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम 2015 संशोधित अधिनियम 2021, नियम 2016 के अंतर्गत नवगठित विशेष किशोर पुलिस इकाई एवं अन्य स्टेकहोल्डर्स (शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, श्रम विभाग, बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड, चाइल्ड लाइन एवं जिला बाल संरक्षण इकाई) के नव नियुक्त कर्मचारियों हेतु क्षमतावर्धन कार्यशाला का कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी वासु जैन उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि किशोर न्याय अधिनियम का उद्देश्य बालकों को दंडित करना नहीं, बल्कि उनका सुधार, पुनर्वास एवं संरक्षण सुनिश्चित करना है। उन्होंने पुलिस एवं संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि बालकों से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता एवं मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए उन्हें मार्गदर्शन एवं संरक्षण प्रदान किया जाए। साथ ही उन्होंने विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर बाल संरक्षण कानूनों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
कार्यशाला में जिले में बालकों से संबंधित विभिन्न कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन को लागू करते समय सदभावपूर्ण परिस्थितियों का निर्माण एवं विभिन्न योजनाओं के समन्वय को सुनिश्चित करने हेतु उन्हें बाल सुलभ एवं सम्मानजनक वातावरण प्रदान किए जाने संबंधी जानकारी दी गई। साथ ही विशेष किशोर पुलिस इकाई द्वारा अपनाई जाने वाली कार्यवाही की प्रक्रिया, बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुति एवं समन्वय के बारे में भी विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, महिला एवं बाल विकास अधिकारी सुधाकर बोदले, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती कुमुदिनी बाघ द्विवेदी, पुलिस अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

