रायगढ़, 13 फरवरी 2026। जिले के सुदूर वनांचल जनपद पंचायत लैलूंगा परिसर में दिव्यांगजनों के चिन्हांकन, प्रमाणीकरण तथा वयोवृद्ध एवं पात्र हितग्राहियों के पेंशन सत्यापन के लिए एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन राज्य शासन के मंशानुरूप जिला प्रशासन के निर्देश पर किया गया।
शिविर में क्षेत्र के दूर-दराज गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए पहुंचे और विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त किया।
शिविर का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों एवं बुजुर्गों को एक ही स्थान पर आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराकर उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ना था। स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञों द्वारा दिव्यांगजनों का शारीरिक परीक्षण कर चिन्हांकन किया गया। पात्र हितग्राहियों के नए दिव्यांग प्रमाण पत्र (यूडीआईडी) बनाने तथा पुराने प्रमाण पत्रों के नवीनीकरण के लिए पंजीयन किया गया। इसके साथ ही वृद्धजनों एवं अन्य पात्र व्यक्तियों के पेंशन संबंधी दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन किया गया, जिससे रुकी हुई या नई पेंशन प्रक्रियाओं को गति मिल सके। कई हितग्राहियों को सहायक उपकरण प्रदान किए जाने हेतु भी चिन्हित किया गया। शिविर में पहुंचे बुजुर्गों और दिव्यांगजनों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गांव के समीप ही सुविधाएं उपलब्ध होने से उन्हें समय और संसाधनों की बचत हुई। प्रशासन ने भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी शिविर आयोजित करने का आश्वासन दिया।
शिविर में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति भगत, उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, जनपद पंचायत सीईओ लैलूंगा श्रीमती प्रीति नायडू सहित समाज कल्याण एवं स्वास्थ्य विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी और स्थानीय स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम उपस्थित रही। अधिकारियों ने बताया कि ऐसे शिविरों से उन ग्रामीणों को विशेष लाभ मिलता है जो किसी कारणवश जिला मुख्यालय तक नहीं पहुंच पाते। कार्यक्रम के अंत में जनपद उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ग्रामीणों को नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत शपथ दिलाई। उन्होंने सभी को नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सशक्त समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प कराया। उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि सामाजिक और आर्थिक प्रगति में भी बाधा उत्पन्न करता है।



ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश
रायगढ़March 18, 2026ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने पर जोर
रामनवमी सहित अन्य पर्वों की तैयारियों पर भी चर्चा

