रायगढ़, 13 फरवरी 2026/ प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत विकासखंड खरसिया में उपचाररत 50 टीबी मरीजों को पोषण आहार हेतु फूड बास्केट का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन सुश्री रंजना पैकरा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में शारदा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड नहरपाली, रायगढ़ द्वारा 50 टीबी मरीजों को गोद लेकर उन्हें फूड बास्केट प्रदान की गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य टीबी मरीजों को नियमित दवा सेवन के साथ अतिरिक्त पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना है, जिससे उनका स्वास्थ्य तेजी से सुधर सके। जिला कार्यक्रम समन्वयक (एनटीईपी) रायगढ़ द्वारा शारदा एनर्जी पावर लिमिटेड के सीएमओ को आगामी वित्तीय वर्ष में ‘निक्षय मित्र’ के रूप में सहयोग जारी रखने हेतु पत्र भी सौंपा गया। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम समन्वयक टीबी सुरेश कुमार गुप्ता, एसटीएस श्रीमती प्रमिला साहू, शारदा एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के सीएमओ डॉ. महेश लाल, फाइनेंस हेड सुनील कांतिकार, कोल कमर्शियल विभाग के वीरेंद्र कुमार साहू सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश
रायगढ़March 18, 2026ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने पर जोर
रामनवमी सहित अन्य पर्वों की तैयारियों पर भी चर्चा
रायगढ़March 18, 2026नल का जल बना सहारा, राधिका की बदली जिंदगी
आड़ाझर में जल जीवन मिशन से घर-घर पहुंचा पानी
महिलाओं का श्रम हुआ कम, समय का बेहतर उपयोग
स्वच्छ पेयजल से परिवार के स्वास्थ्य में सुधार
हर घर नल जल योजना से गांव में आया सकारात्मक बदलाव
रायगढ़March 18, 2026तंबाकू नियंत्रण को लेकर चलाया गया विशेष अभियान
15 पान ठेलों पर 2450 रुपए की चालानी कार्रवाई

