जांजगीर-चांपा 10 फरवरी 2026/ कलेक्टर जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। बैठक में जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा जनसुरक्षा को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह, अपर कलेक्टर आर के तंबोली, संयुक्त कलेक्टर संदीप सिंह ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती स्निग्धा तिवारी सहित जिला परिवहन अधिकारी गौरव साहू सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
कलेक्टर महोबे ने कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा। बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग, राजकीय सड़कों एवं ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों पर हो रही दुर्घटनाओं की समीक्षा करते हुए रोकथाम के उपायों पर चर्चा की गई। कलेक्टर ने जिले के संभावित दुर्घटना क्षेत्रों (ब्लैक स्पॉट) को चिन्हांकित कर वहां आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संकेतक बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, ट्रैफिक सिग्नल एवं अन्य कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण करने कहा। राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सहायक सड़कों के जंक्शन पॉइंट पर गति अवरोधक लगाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंनें चौक चौराहों के समीप अवैध रूप से किये गये कब्जा को हटाने एवं संबंधित के विरूद्ध कार्रवाही करने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक पांडेय ने सड़क सुरक्षा को लेकर व्यापक प्रचार-प्रसार करने कहा। उन्होंने दुर्घटनाजन्य स्थलों पर जिगजैग मार्किंग, रम्बल स्ट्रिप, साइन बोर्ड लगाने, सड़क किनारे झाड़ियों की छंटाई, रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था एवं वाहनों में रिफ्लेक्टर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने ओवर स्पीडिंग, ओवर लोडिंग पर कार्रवाई, स्कूली वाहनों एवं यात्री बसों की फिटनेस जांच तथा हाईवे किनारे ढाबों की नियमित जांच के निर्देश दिए। एसपी ने यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने तथा आमजन को नियमों के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नेशनल हाईवे एवं स्टेट हाईवे पर पेट्रोलिंग वाहन लगातार संचालित रहें तथा ओवर स्पीडिंग के विरुद्ध नियमित कार्रवाई की जाए। उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करते हुए नियंत्रित गति से




ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

