सक्ती, 10 फरवरी 2026// जिला कार्यालय में आयोजित हुए कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो द्वारा जिले के दूर दराज के इलाकों से आए विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी गई। जनदर्शन में आज अलग-अलग समस्याओं के निराकरण हेतु कुल 23 आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों को कलेक्ट्रेट परिसर सभाकक्ष में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को तत्काल देकर यथाशीघ्र नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए है। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ वासु जैन, अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
जनदर्शन में आज तहसील जैजैपुर अंतर्गत ग्राम कचंदा निवासी श्रीमती हेम बाई चन्द्रा, परदेशी राम चन्द्रा और द्वारिका प्रसाद चन्द्रा ने वृद्धा पेंशन योजना का लाभ दिलाने के संबध में, तहसील भोथिया अंतर्गत ग्राम रायपुरा निवासी रामप्रसाद साहू ने सी.एस पी. डी.सी एल द्वारा ई.पी. एफ. राशि प्रदान कराए जाने के संबध में, तहसील मालखरौदा अंतर्गत ग्राम रनपोटा निवासी शरमू लाल बरेठ और निरंजन प्रसाद बरेठ ने पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास स्वीकृत किये जाने के संबध में, तहसील डभरा अंतर्गत ग्राम लटियाडीह निवासी डोरीलाल (जगेश्वर), बालेश्वरी चन्द्रा (सरपंच), मंगली बाई (सरपंच) और सिदार सिंह सिदार ने नहर में पानी प्रदाय करने के संबध में, तहसील बाराद्वार अंतर्गत ग्राम डूमरपारा निवासी श्रीमती शकुंतला बाई महंत ने वृद्धा पेंशन तथा शौचालय बनवाने के संबध में सहित अन्य विभिन्न आवेदको द्वारा साप्ताहिक जनदर्शन में आवेदन दिया गया। उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।





ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

