जांजगीर-चांपा, 10 फरवरी 2026/ कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में सामूहिक दवा सेवन अभियान का शुभारंभ आज विकासखंड बलौदा के आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बलौदा से किया गया। इस अवसर पर फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी के उन्मूलन हेतु आमजन को दवा सेवन कराने का आह्वान किया गया। अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु जिले में कुल 686 दवा प्रशासक, 69 पर्यवेक्षक, 08 द्वितीय पर्यवेक्षक एवं 02 रैपिड रिस्पांस (आर.आर.) टीमों की नियुक्ति की गई है। ये टीमें अभियान के दौरान किसी भी विपरीत परिस्थिति में त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएंगी।
कार्यक्रम को तीन चरणों में संचालित किया जाएगा। प्रथम चरण में दिनांक 10 से 12 फरवरी 2026 तक स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में बूथ लगाकर पात्र व्यक्तियों को दवा सेवन कराया जाएगा। द्वितीय चरण में 13 से 22 फरवरी 2026 तक दवा प्रशासक घर-घर जाकर दवा खिलाएंगे। वहीं तृतीय चरण में 23 से 25 फरवरी 2026 तक मॉप-अप राउंड के अंतर्गत अभियान के दौरान छूटे हुए व्यक्तियों को दवा सेवन कराया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे फाइलेरिया उन्मूलन के इस अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाएं तथा दवा का सेवन अवश्य करें, ताकि जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाया जा सके।

ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

