रायगढ़, 2 फरवरी 2026/ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार जिले में आंगनबाड़ी केन्द्रों के संचालन की स्थिति पर सतत निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग रायगढ़ द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केन्द्र सुभाष नगर, बंगाली कॉलोनी, बोईरदादर क्रमांक-3 एवं बाघ तालाब बंद पाए गए। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के विरुद्ध एक दिन का मानदेय काटने के निर्देश दिए गए हैं। कार्रवाई के अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र सुभाष नगर की कार्यकर्ता लक्ष्मी सिंह एवं सहायिका सावित्री साहा, आंगनबाड़ी केन्द्र बोईरदादर क्रमांक-3 की कार्यकर्ता कुन्ती मालाकार एवं सहायिका उत्तरा यादव, तथा आंगनबाड़ी केन्द्र बाघ तालाब की कार्यकर्ता नीलिमा सिंह एवं सहायिका अंजनी सिंह ठाकुर का एक दिन का मानदेय काटा जाएगा।
उल्लेखनीय है कि आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन शासन के निर्देशानुसार निर्धारित समयावधि प्रातः 09.30 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक किया जाना अनिवार्य है। निरीक्षण के दौरान केन्द्रों का बंद पाया जाना कार्य में लापरवाही का स्पष्ट उदाहरण है। इस संबंध में संबंधित परियोजना अधिकारी को कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं तथा भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए संबंधितों को चेतावनी भी दी गई है।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश
रायगढ़March 18, 2026ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने पर जोर
रामनवमी सहित अन्य पर्वों की तैयारियों पर भी चर्चा

