रायगढ़, 2 फरवरी 2026/ सेना भर्ती कार्यालय, जबलपुर मध्यप्रदेश द्वारा महिला सेना पुलिस पद के लिए भर्ती रैली का आयोजन 23 फरवरी को पुलिस ग्राउंड झिन्झारी, कटनी (म.प्र.) में किया जाएगा। इस भर्ती रैली में सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर छत्तीसगढ़ के अंतर्गत आने वाले सभी 33 जिलों की वे महिला उम्मीदवार भाग लेंगी, जिन्होंने कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किया है।
भारतीय सेना द्वारा 30 जून 2025 से 10 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) का आयोजन किया गया था। केवल वही महिला उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होंगी, जिन्होंने ऑनलाइन परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।
शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं दस्तावेज सत्यापन में सफल महिला उम्मीदवारों की चिकित्सा जांच 24 फरवरी को सेना अस्पताल, जबलपुर में की जाएगी। भर्ती रैली में शामिल होने वाली योग्य महिला उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) JIA Website (www.joinindianarmy.nic.in) पर उपलब्ध करा दिए गए हैं, साथ ही उम्मीदवारों के ई-मेल पर भी भेजे गए हैं। सेना भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड, रैली अधिसूचना के अनुसार सभी आवश्यक दस्तावेज, तथा आधार कार्ड से लिंक मोबाइल फोन साथ लाना अनिवार्य होगा। समय पर पहुंचकर सभी निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

