सक्ती, 02 फरवरी 2026 // जिले में खरीफ विपणन वर्ष के अंतर्गत संचालित धान खरीदी व्यवस्था जिला प्रशासन की कड़ी निगरानी, सुनियोजित प्रबंधन एवं प्रशासनिक समन्वय के कारण पूरी तरह सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के कुशल निर्देशन एवं सतत मार्गदर्शन में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के बेहतर तालमेल से धान खरीदी कार्य को सफल बनाया गया। धान खरीदी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता को रोकने एवं पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर द्वारा जिला स्तर पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई थी। कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, एसडीएम, तहसीलदार, नोडल अधिकारियों सहित विभिन्न गठित जांच दलो द्वारा जिले के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों सहित अन्य सभी जगहों का दिन-रात सतत निरीक्षण किया गया, जिससे व्यवस्था में कसावट बनी रही और किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के साथ-साथ धान खरीदी के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी एवं जिला पंचायत सीईओ वासु जैन के निर्देशन में सभी खरीदी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। केंद्रों पर समयबद्ध तौल, गुणवत्ता परीक्षण, बारदाना की पर्याप्त उपलब्धता, टोकन व्यवस्था, किसानों के बैठने-पानी सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया। प्रशासनिक सख्ती एवं नियमित निगरानी के चलते धान खरीदी के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, अव्यवस्था अथवा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा गया। वहीं पुलिस प्रशासन की सक्रिय भूमिका से कानून-व्यवस्था नियंत्रित रही, जिससे खरीदी प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुचारु वातावरण में संपन्न हो सकी।
जिला प्रशासन की इस सुनियोजित एवं पारदर्शी कार्यप्रणाली से किसानों में संतोष और भरोसा स्पष्ट रूप से देखने को मिला। किसानों ने समय पर धान खरीदी, व्यवस्थित प्रक्रिया और प्रशासनिक सहयोग के लिए जिला प्रशासन की सराहना की है। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के नेतृत्व में दिन-रात की सतत निगरानी, स्पष्ट दिशा-निर्देश और बेहतर प्रशासनिक समन्वय के कारण जिले में धान खरीदी कार्य एक सफल और उदाहरणीय व्यवस्था के रूप में संचालित हुआ है। धान खरीदी व्यवस्था को लेकर जिले के किसानों में भी संतुष्टि देखी गई और सभी ने इस वर्ष धान खरीदी व्यवस्था की सराहना की है।



ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

