सक्ती, 02 फरवरी 2026// केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने 01 फरवरी 2026 को संसद में वर्ष 2026-27 के लिए केंद्रीय बजट प्रस्तुत किया। कर्तव्य भवन में तैयार यह बजट कर्तव्य भाव से प्रेरित है, जिसका उद्देश्य देश की आर्थिक विकास दर को तेज करना और उसे निरंतर बनाए रखना है। साथ ही भारत को समृद्धि के पथ पर अग्रसर करते हुए नागरिकों की आकांक्षाओं को पूरा करना, उनकी क्षमताओं का विकास करना तथा “सबका साथ, सबका विकास” की भावना के अनुरूप संसाधनों, सुविधाओं और अवसरों तक सभी की समान पहुंच सुनिश्चित करना है। केंद्रीय बजट को लेकर जिले में व्यापक चर्चा रही और विभिन्न वर्गों के लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त कीं।
इस अवसर पर सहायक प्राध्यापक सोमेश कुमार घितौडे ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 को “विकसित भारत 2047” की संकल्पना को ध्यान में रखते हुए प्रस्तुत किया गया है। बजट में शिक्षा क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता दी गई है। इसके अंतर्गत देश के प्रत्येक जिले में एक गर्ल्स हॉस्टल की व्यवस्था की जानी है, जिससे छात्राओं को बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि देशभर में 15,000 से अधिक सरकारी स्कूलों और 500 कॉलेजों में एनीमेशन, विज़ुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स से जुड़ी कंटेंट क्रिएटर लैब्स स्थापित की जाएंगी, जिससे युवाओं में रचनात्मकता और डिजिटल कौशल को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही उच्च-गति रेल कॉरिडोर के विकास से आवागमन की सुविधाएं और बेहतर होंगी। यह बजट शिक्षा, उद्योग और कृषि सहित सभी प्रमुख क्षेत्रों में विकास को प्रोत्साहित करता है।

ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

