सक्ती, 02 फरवरी 2026// केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा 01 फरवरी 2026 को संसद में प्रस्तुत केंद्रीय बजट को लेकर क्षेत्र में सकारात्मक प्रतिक्रियाएं देखने को मिली हैं। नागरिकों ने इस बजट को देशहित में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।
इसी क्रम में सक्ती निवासी युवा प्रदीप कुमार ने कहा कि वर्ष 2026-27 का केंद्रीय बजट प्रगतिशील भारत की दिशा में एक सशक्त और दूरदर्शी पहल है। उन्होंने बताया कि इस बजट में विशेष रूप से युवा वर्ग के लिए कई महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं, जो आने वाले समय में रोजगार, शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में लाभकारी सिद्ध होंगे। उन्होंने आगे कहा कि बजट में शिक्षा, आधुनिक कृषि, महिला सशक्तिकरण सहित विभिन्न सामाजिक और आर्थिक क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया है। “विकसित भारत 2047” के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए सरकार ने शिक्षा, कृषि, चिकित्सा और उद्योग जैसे सभी प्रमुख क्षेत्रों को संतुलित रूप से शामिल किया है। प्रदीप कुमार ने केंद्रीय बजट को संतुलित और सराहनीय बताते हुए कहा कि यह बजट देश को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

