शक्ति जिले के मनोरम वादियों में अरसे से श्रद्धा एवं अध्यात्म का समागम स्थल ऋषभ तीर्थ दमाऊ धारा में परंपरा अनुसार इस साल भी विष्णु महायज्ञ एवं धर्म सम्मेलन का आयोजन जगन्नाथ मंदिर परिवार की ओर से किया गया जिसके समापन पर वाराणसी से पधारे यज्ञाचार्यों के द्वारा भव्य यज्ञ आहुति अर्पित किया तथा श्रद्धालुओं ने सहस्त्र धारा स्नान का आनंद लिया पश्चात ब्राह्मण भोज उपरांत हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद भंडारा में सामूहिक भोज के रूप में प्रसाद ग्रहण किया।
इस संबंध में मंदिर समिति के प्रबंधक दिनेश महाराज बाबा ने बताया कि श्री श्री जगन्नाथ महाराज के द्वारा माघ पूर्णिमा पर भव्य महायज्ञ एवं धर्म सम्मेलन की नींव रखी गई जो उनके ब्रह्मलीन होने के बाद भू उनके शिष्यों एवं अनुवाईयों के द्वारा परंपरा अनुसार अब भी महायज्ञ एवं धर्म सम्मेलन का आयोजन हर साल भली_भांति किया जा रहा है जो मंदिर परिवार के द्वारा सामाजिक सहयोग से आज भी गरिमापूर्ण किया जा रहा है।
महायज्ञ में बनारस के यज्ञाचार्यों के सान्निध्य में शक्ति, कोरबा जिलों के साथ विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु जन शामिल हुए ।
इन पलों में उपस्थित उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि आज ऋषभ तीर्थ में आयोजित महायज्ञ परिसर एवं प्रसाद भंडारा में धर्म एवं आस्था का शैलाब नजर आ रहा था जो सनातन संस्कृति एवं अध्यात्म के क्षेत्र में सकारात्मक संदेश है। उन्होंने दमाउधारा पर्यटन स्थल घोषित होने बावजूद क्षेत्र में कोई विकास नजर नहीं आने की बात कहते हुए शासन से आग्रह किया कि इस आध्यात्मिक एवं पर्यटन स्थल का शीघ्र व सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो।
आज पर्यटन स्थल पर सैकड़ों की संख्या में विचरण कर रहे वानर सेना अर्थात बंदरों को लोगों ने केले मूंगफली खिलाकर खूब आनंद लिया । आज भंडारा एवं यज्ञ के पलों में दिनेश बाबा, कृष्णा महंत आदि के साथ पूरी टीम ने प्रातः से व्यवस्था में सक्रिय सहभागिता निभाई।



ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश
रायगढ़March 18, 2026ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने पर जोर
रामनवमी सहित अन्य पर्वों की तैयारियों पर भी चर्चा
रायगढ़March 18, 2026नल का जल बना सहारा, राधिका की बदली जिंदगी
आड़ाझर में जल जीवन मिशन से घर-घर पहुंचा पानी
महिलाओं का श्रम हुआ कम, समय का बेहतर उपयोग
स्वच्छ पेयजल से परिवार के स्वास्थ्य में सुधार
हर घर नल जल योजना से गांव में आया सकारात्मक बदलाव
रायगढ़March 18, 2026तंबाकू नियंत्रण को लेकर चलाया गया विशेष अभियान
15 पान ठेलों पर 2450 रुपए की चालानी कार्रवाई

