“यह एक विकासोन्मुखी बजट है, जिसमें सार्वजनिक पूंजीगत व्यय बढ़ाने और विनिर्माण को बढ़ावा देने पर ध्यान दिया गया है।
चाहे युवाओं के लिए आजीविका के अवसरों में सुधार की बात हो, महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता की बात हो, या मेडिकल टूरिज्म जैसे रोजगार-प्रधान क्षेत्रों को गति देने की बात, इस बजट के जरिये इन क्षेत्रों में अनेक नये अवसर निर्मित होंगे.
मैं क्रिटिकल मिनरल्स और रेयर अर्थ धातुओं पर सरकार के विशेष ध्यान का स्वागत करता हूं। ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और केरल में खनन, प्रसंस्करण, अनुसंधान एवं विकास और विनिर्माण के लिए ‘रेयर अर्थ कॉरिडोर’ के विकास से रोजगार, प्रगति और खनिज सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा। क्रिटिकल मिनरल्स के प्रसंस्करण के लिए पूंजीगत सामान पर आयात शुल्क में छूट, वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में अत्यंत सामयिक है।
विशेष आर्थिक क्षेत्रों में लचीलेपन की घोषणा, जो घरेलू बाजार में कुछ बिक्री की अनुमति देगी, एक उत्कृष्ट कदम है।
वर्तमान की अनिश्चितताओं के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था को बहुत ही स्थिर हाथों से आगे ले जाने के लिए प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को बधाई देता हूं।”
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश
रायगढ़March 18, 2026ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने पर जोर
रामनवमी सहित अन्य पर्वों की तैयारियों पर भी चर्चा

