हमारे देश में यातायात नियमों के नजर अंदाज करना आम बात है फलस्वरूप लोगों के बीच जागरूकता के अभाव में दुर्घटनाएं घटित हो रहे है जिससे शक्ति जिले में ही साल भर में वाहन दुर्घटना से ११२ मौतें हुई है जो समाज के लिए गंभीर संदेश है कि वक्त रहते दुर्घटनाओं से सजग होकर यातायात नियमों का पालन करें।
इन पलों में उपस्थित राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग (विधि) के प्रदेश अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि भारतीय मानस सुविधाओं के दुरुपयोग से पीड़ित है,जो इस बात से साबित है कि यातायात सुविधा के लिए नेशनल हाईवे का निर्माण हुआ है पर हाईवे में दुर्घटनाएं बढ़ी है फलस्वरूप हमको हमारे मानसिकता को सकारात्मक दिशा में बदलने की जरूरत है जिसके लिए पुलिस विभाग ने सतत जागरूकता कार्यक्रम के द्वारा प्रयास किया है कि हम यातायात सुविधाओं का सदुपयोग कर दुर्घटनाओं से सुरक्षित हो सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि यातायात जागरूकता के लिए हमारे ड्राइवर सबसे अच्छे प्रेरक हो सकते हैं जो स्वयं सुरक्षित रहकर दूसरों को सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं। जिला पंचायत सभापति विद्या सिदार ने कहा कि यदि ड्राइवर दूसरों के बचाने की भाव से वाहन चलाए तो दुर्घटनाओं पर रोक लगेगी तो वहीं नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने पुलिस प्रशासन से नगर की सड़कों पर बेतरतीब खड़े वाहनों पर पाबंदी लगाने की मांग करते हुए बताया कि वे हमेशा ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्यवाही के पक्षधर रहे हैं। आज इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल एवं पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दादू जायसवाल ने आयोजन की तारीफ करते हुए आम लोगों के लिए यातायात जागरूकता को आवश्यक बताया तो वहीं मंचासिन अतिथियों में भाजपा नगर अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रेमलाल पटेल के साथ नगर के पत्रकार बंधु, ड्राइवर महासंघ के प्रतिनिधि, एन सी सी, एवं स्कूल कॉलेज के विद्यार्थी शामिल हुए।
आज आयोजन की शुरुवात में आगंतुक अतीथियों का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत यातायात थाना प्रभारी कमल महतो, रक्षित निरीक्षक राय के साथ विभाग के कर्मचारियों के द्वारा किया गया तथा समापन पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस डा भुनेश्वरी पैकरा अतिथियों के साथ ही आयोजन में शामिल मीडिया के साथ उपस्थित ड्राइवर, एन सी सी कैडेट, स्काउट्स विद्यार्थियों तथा आम लोगों के प्रति साधुवाद व्यक्त करते हुए कहा कि हम यातायात नियमों के प्रति जागरूकता के साथ पालन सुनिश्चित करें तो निश्चित रुप से हम सब सुरक्षित रहेंगे।



ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश
रायगढ़March 18, 2026ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने पर जोर
रामनवमी सहित अन्य पर्वों की तैयारियों पर भी चर्चा
रायगढ़March 18, 2026नल का जल बना सहारा, राधिका की बदली जिंदगी
आड़ाझर में जल जीवन मिशन से घर-घर पहुंचा पानी
महिलाओं का श्रम हुआ कम, समय का बेहतर उपयोग
स्वच्छ पेयजल से परिवार के स्वास्थ्य में सुधार
हर घर नल जल योजना से गांव में आया सकारात्मक बदलाव
रायगढ़March 18, 2026तंबाकू नियंत्रण को लेकर चलाया गया विशेष अभियान
15 पान ठेलों पर 2450 रुपए की चालानी कार्रवाई

