सक्ती, 30 जनवरी 2026// राज्य शासन द्वारा किसानों के हित में लागू की गई सरल, पारदर्शी एवं तकनीक आधारित धान खरीदी व्यवस्था से किसानों में संतोष और भरोसा लगातार बढ़ रहा है। डिजिटल सुविधाओं, सुव्यवस्थित प्रबंधन और प्रशासनिक निगरानी के चलते अब धान विक्रय प्रक्रिया पहले से कहीं अधिक आसान, तेज और पारदर्शी हो गई है।
इसी कड़ी में विकासखण्ड सक्ती के ग्राम मोहंदी खुर्द निवासी किसान कैलाश नाथ साहू ने उपार्जन केंद्र मोहंदी कला में 66.80 क्विंटल धान का सफलतापूर्वक विक्रय किया। उन्होंने पूरी प्रक्रिया को सहज और किसान-हितैषी बताया। साहू ने बताया कि ‘तुंहर टोकन’ मोबाइल ऐप के माध्यम से उन्हें घर बैठे ही धान विक्रय का टोकन मिल गया, जिससे समय, श्रम और अनावश्यक खर्च की बचत हुई। उपार्जन केंद्र में गुणवत्ता जांच, इलेक्ट्रॉनिक तौल, पर्याप्त बारदाना और त्वरित पंजीयन जैसी सभी सुविधाएं सुचारू रूप से उपलब्ध थीं, जिससे बिना किसी परेशानी के खरीदी पूर्ण हुई। उन्होंने शासन द्वारा निर्धारित 3100 रुपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य और समय पर भुगतान के लिए शासन-प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पारदर्शी व्यवस्था से किसानों की आर्थिक स्थिति सशक्त हो रही है और खेती एक लाभकारी व्यवसाय बनती जा रही है।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

