सक्ती, 30 जनवरी 2026 / खरीफ विपणन वर्ष के अंतर्गत धान खरीदी के अंतिम चरण में जिला प्रशासन द्वारा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के स्पष्ट एवं सख्त निर्देशन में जिलेभर में सतत निरीक्षण एवं कठोर कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में विगत दिवस विकासखंड जैजैपुर अंतर्गत ग्राम ठठारी स्थित चतुर्भुज राइस मिल का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मिल में 1147 कट्टा (बोरी) धान कम पाया गया, जिसे गंभीर अनियमितता की श्रेणी में माना गया। मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राइस मिल में उपलब्ध 46,161 कट्टा धान एवं 903 कट्टा चावल को जब्ती-सुपुर्दगी में लिया तथा संबंधित राइस मिल को सील कर दिया गया।
कलेक्टर श तोपनो ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि धान खरीदी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता, गड़बड़ी अथवा अवैध गतिविधि को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शासन की मंशा के अनुरूप धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं किसान हितैषी बनाए रखने के लिए सख्त कार्यवाही की जा रही है।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 20, 2026मोबाइल चोरी कर मारपीट करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर थाना शिवरीनारायण पुलिस की त्वरित कार्यवाही
सक्तिMarch 19, 2026ग्रीष्मकाल में पेयजल समस्या के निराकरण हेतु जिला स्तरीय कंट्रोल रूम की स्थापना
रायगढ़March 19, 2026नशा: परिवार और समाज दोनों के लिए हानिकारक
प्रशासन द्वारा नशा पीड़ित व्यक्तियों का सर्वे कर मुख्यधारा में जोड़ने किया जा रहा पहल
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता का संदेश
नगर निगम रायगढ़ क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 11 में सर्वे शुरू
रायगढ़March 19, 2026तहसील पुसौर में आयोजित हुआ जनसमस्या निवारण शिविर
सैकड़ों ग्रामीणों ने सौंपे आवेदन, कई मामलों का मौके पर निराकरण
हितग्राहियों को योजनाओं का मिला लाभ, खिले चेहरे
कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों ने किया अवलोकन, अधिकारियों को दिए निर्देश

