रायगढ़, 30 जनवरी 2026/ भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों की स्मृति में आज जिला कलेक्ट्रेट, रायगढ़ में मौन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर कलेक्टर चतुर्वेदी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचार हमारे जीवन और समाज को सही दिशा प्रदान करते हैं। सत्य, अहिंसा, आत्मसंयम और सेवा जैसे उनके सिद्धांत आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि गांधी जी के आदर्श न केवल हमें प्रेरित करते हैं, बल्कि एक समरस, शांतिपूर्ण और नैतिक समाज के निर्माण का मार्ग भी प्रशस्त करते हैं।
शासन के निर्देशानुसार आज प्रातः 11 बजे जिला कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों ने स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर रवि राही, संयुक्त कलेक्टर राकेश गोलछा, श्रीमती पूजा बंसल सहित जिला कलेक्ट्रेट के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

