रायगढ़, 30 जनवरी 2026/ रायगढ़ जिले में खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के प्रचार-प्रसार एवं युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से निकाली गई मशाल गौरव रथ यात्रा का उत्साहपूर्वक और भव्य स्वागत किया गया। छत्तीसगढ़ की मेजबानी में 14 फरवरी से आयोजित होने वाले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स को लेकर प्रदेशभर में यह रथ यात्रा निकाली जा रही है, जो विभिन्न जिलों का भ्रमण कर युवाओं और खिलाड़ियों में खेलों के प्रति उत्साह जगा रही है।
डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण ने जानकारी देते हुए बताया कि सेंट जेवियर स्कूल बोईरदादर, रायगढ़ में खेलो इंडिया मशाल रैली रथ एवं खेलों के शुभंकर मोर वीर का विद्यालय परिवार द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य मंगल साय तिर्की, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने तालियों और नारों के साथ रथ यात्रा का अभिनंदन कर खेलों के प्रति अपना उत्साह प्रकट किया।
विद्यालय कार्यक्रम के पश्चात् मशाल गौरव रथ रायगढ़ स्टेडियम बोईरदादर पहुँचा, जहाँ खिलाड़ियों ने खेलों के शुभंकर मोर वीर का उत्साह के साथ स्वागत किया। इस दौरान खिलाड़ियों से परिचय कराया गया तथा उन्हें खेलों के महत्व, अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया गया। उल्लेखनीय है कि यह मशाल गौरव रथ यात्रा पूरे प्रदेश में भ्रमण कर युवाओं और खिलाड़ियों को खेलों के प्रति जागरूक कर रही है एवं उन्हें खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित कर रही है। यह यात्रा प्रदेश में खेल संस्कृति को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है।


ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

