जांजगीर-चांपा 29 जनवरी 2026/ कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 24 जनवरी 2026 ’’बालिका दिवस’’ के उपलक्ष्य में 16 से 30 जनवरी 2026 तक विशेष जारुकता अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही विविध कार्यक्रमों के माध्यम से बालिकाओं को उनके हितार्थ सुरक्षा, सहायता, स्वास्थ्य एवं सशक्तिकरण के मुद्दों पर संवाद किया जा रहा है। इसी क्रम में सेजेस, (खिसोरा) बलौदा एवं महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल, चाम्पा में ’’एक साथ मिलकर #PeriodFriendlyWorld के लिए’’ एवं ’’बाल अधिकार एवं सामाजिक भेदभाव’’ थीम पर जागरूकता सत्र सह कार्यशाला आयोजित की गई।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ने कार्यशाला में बालिकाओं को एनीमिया की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की अपील की। उन्होंने बताया कि हीमोग्लोबिन की कमी से एनीमिया होता है, जिसके लक्षण थकान, कमजोरी, त्वचा पीली होना, सांस फूलना व चक्कर आना हैं। उपचार हेतु आयरन व विटामिन-सी युक्त आहार जैसे पालक, दाल, मुनगा, लाल भाजी, ड्राई फ्रूट्स व खट्टे फल लेने की सलाह दी गई। साथ ही मासिक धर्म स्वच्छता, विभागीय बालिका योजनाओं, सुरक्षा विषयों पर क्विज आयोजित किया गया तथा बाल विवाह के विरुद्ध शपथ दिलाई गई। कार्यशाला में पर्यवेक्षक श्रीमती रजनी साहू, सूश्री अल्का चंद्रा, श्रीमती विनिता मिश्रा, श्रीमती शकुन सोन, स्कूल के शिक्षकगण, एवं छात्राएं उपस्थित थे।

ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

