जांजगीर-चांपा 29 जनवरी 2026/ जिले जांजगीर-चांपा के ग्राम पंचायत अवरीद, जनपद पंचायत नवागढ़ के निवासी हितग्राही नकुल धीवर के लिए अपना पक्का घर कभी एक दूर का सपना हुआ करता था। कच्चे मकान की कमजोर दीवारें, बरसात में टपकती छत और हर मौसम के साथ बढ़ती परेशानियाँ यही उनका रोज़मर्रा था। सीमित आमदनी में परिवार की सुरक्षा और सम्मान दोनों की चिंता रहती थी।
लेकिन समय बदला, जब प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण ने उनके जीवन में उम्मीद की नई किरण जगाई। योजना के अंतर्गत 1.20 लाख रुपये की स्वीकृत राशि मिली और उसी के साथ शुरू हुई एक नई यात्रा अपने सपनों के पक्के घर की। ईंट-सीमेंट से बनती दीवारों के साथ-साथ नकुल धीवर का आत्मविश्वास भी मजबूत होता गया। आज जब उनका पक्का मकान तैयार होकर खड़ा है, तो यह सिर्फ चार दीवारें नहीं, बल्कि सुरक्षा, सम्मान और स्थिर भविष्य का प्रतीक है। बरसात की बूंदें अब चिंता नहीं बनतीं, गर्मी-ठंड का डर पीछे छूट चुका है। बच्चों की पढ़ाई के लिए सुरक्षित माहौल है और परिवार के चेहरे पर स्थायी मुस्कान।
नकुल धीवर की पत्नी श्रीमती बुधवारा बाई ने बताया कि यह घर सिर्फ मेरा नहीं, मेरे पूरे परिवार के सपनों की नींव है। सरकार की इस योजना ने हमें भरोसा दिया कि मेहनत और सही सहयोग से जिंदगी बदली जा सकती है।” वे घर घर में 6 सदस्य हैं खेती किसानी करते हैं और एक एकड़ खेत है। यह कहानी बताती है कि जब सरकारी योजनाएँ सही हाथों तक पहुँचती हैं, तो वे सिर्फ घर नहीं बनातीं जिंदगियाँ संवारती हैं।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

