जांजगीर-चांपा 29 जनवरी 2026/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष में धान खरीदी व्यवस्था किसानों के लिए भरोसे का मजबूत आधार बनती जा रही है। यह व्यवस्था जमीनी स्तर पर कितनी प्रभावी, पारदर्शी एवं किसान-हितैषी है, इसका सशक्त उदाहरण ग्राम सेमरा निवासी किसान अश्वनी कुमार साहू के अनुभव से सामने आया है।
किसान अश्वनी कुमार साहू ने इस वर्ष अपने खेतों में उन्नत कृषि पद्धतियों को अपनाते हुए बेहतर फसल तैयार की। समय पर पंजीयन कर उन्होंने धान खरीदी केंद्र सेमरा में कुल 24 क्विंटल धान का सफलतापूर्वक विक्रय किया। डिजिटल कांटे से सटीक तौल, सुव्यवस्थित प्रक्रिया एवं पारदर्शी भुगतान व्यवस्था के माध्यम से उन्हें अपनी संपूर्ण उपज का उचित मूल्य प्राप्त हुआ। साहू ने कहा कि शासन की तकनीक आधारित धान खरीदी प्रणाली ने किसानों को पारदर्शिता और समय पर भुगतान का भरोसा दिया है।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

