रायगढ़, 29 जनवरी 2026/ रायगढ़ जिले के विकासखण्ड धरमजयगढ़ एवं तमनार में जिला खनिज संस्थान न्यास निधि अंतर्गत स्वीकृत पोषण पुनर्वास केन्द्र (एन.आर.सी.) के लिए फीडिंग डिमांस्ट्रेटर एवं स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से 11 फरवरी 2026 को वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिंदल रोड भगवानपुर, रायगढ़ में किया जाएगा। भर्ती से संबंधित विस्तृत विज्ञापन, पात्रता मापदंड, आवेदन प्रारूप एवं अन्य आवश्यक जानकारी रायगढ़ जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.raigarh.gov.in पर अपलोड कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि से पूर्व जिले की वेबसाइट का अवलोकन कर संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं तथा आवश्यक दस्तावेजों के साथ साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

