रायगढ़, 29 जनवरी 2026/ रायगढ़ विकासखंड के ग्राम-पंडरीपानी निवासी किसान श्री सालिक राम ने खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में शासन की समर्थन मूल्य पर धान खरीदी योजना का सफलतापूर्वक लाभ उठाते हुए अपना संपूर्ण धान दो टोकन के माध्यम से विक्रय किया। उन्होंने पहले टोकन में 274 कट्टा एवं दूसरे टोकन में 300 कट्टा धान उपार्जन केंद्र में विक्रय किया।
धान विक्रय की संपूर्ण प्रक्रिया के दौरान शासन-प्रशासन द्वारा की गई सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं से संतुष्ट होकर किसान सालिक राम ने शासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि वह अपना धान कोड़तराई उपार्जन केंद्र में बेचा, जहां किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पेयजल, बैठने की व्यवस्था, छाया, बारदाना सहित सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई थीं। किसान सालिक राम ने कहा कि ऑनलाइन टोकन प्रणाली के कारण उन्हें निर्धारित समय पर धान विक्रय का अवसर मिला, जिससे अनावश्यक प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ी। इसके साथ ही धान तौल, बारदाना वितरण एवं पर्ची व्यवस्था भी सुचारू रूप से संपन्न हुई।
उल्लेखनीय है कि जिले में धान खरीदी कार्य अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप एवं कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में जिले के सभी उपार्जन केंद्रों में किसानों को सुविधा, पारदर्शिता एवं समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। शासन द्वारा किसानों को टोकन सुविधा, समय पर भुगतान, बफर लिमिट पूर्ण हो चुके उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी लिमिट बढ़ाने तथा धान के त्वरित एवं समय पर उठाव की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है, जिससे किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

