
रायगढ़, 28 जनवरी 2026/ साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और आम नागरिकों को त्वरित न्याय दिलाने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज पुलिस मुख्यालय नया रायपुर से प्रदेश के 8 नवीन साइबर पुलिस थानों का वर्चुअल उद्घाटन किया, जिसमें रायगढ़ जिला भी शामिल है। पुलिस मुख्यालय नया रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मुख्य सचिव विकास शील, एसीएस (होम) मनोज पिंगुआ तथा पुलिस महानिदेषक अरूण सिंह गौतम सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
रायगढ़ जिला मुख्यालय में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में महापौर जीवर्धन चौहान ने कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में रिबन काटकर साइबर थाने का औपचारिक उद्घाटन किया। इसके पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा रोजनामचा दर्ज कर साइबर थाना संचालन का विधिवत शुभारंभ किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में पूर्व से संचालित साइबर सेल का उन्नयन कर साइबर थाना स्थापित किया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक नासिर खान की नियुक्ति के साथ 16 प्रशिक्षित स्टाफ पदस्थ किए गए हैं। आवश्यकता के अनुसार भविष्य में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन ठगी, साइबर फ्रॉड एवं डिजिटल अपराध वर्तमान समय की गंभीर चुनौती हैं, ऐसे में साइबर थाना स्थापित होने से अपराधों की विवेचना में तेजी आएगी तथा पीड़ितों को शीघ्र राहत एवं न्याय मिल सकेगा।
कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा साइबर फ्रॉड से जुड़े अनुभव साझा किए गए तथा नागरिकों को सतर्क रहने, डिजिटल लेन-देन में सावधानी बरतने एवं साइबर जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में सभापति नगर निगम श्री डिग्री लाल साहू, पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, पार्षद श्रीमती पूनम सोलंकी, सुरेश गोयल, सुभाष पांडे, पवन शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (साइबर सेल) अनिल विश्वकर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा, डीएसपी सुशांतो बनर्जी, उत्तम प्रताप सिंह, श्रीमती साधना सिंह, साइबर थाना के समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

