रायगढ़, 28 जनवरी 2026/ शासन के निर्देशानुसार जिले में धान खरीदी कार्य अंतिम चरण में भी पूरी पारदर्शिता एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किया जा रहा है। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, जिससे किसानों को सहज एवं समयबद्ध रूप से धान विक्रय का लाभ मिल रहा है। प्रशासन द्वारा धान खरीदी की शेष अवधि के दौरान भी सतत निगरानी रखते हुए यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी पात्र किसान निर्धारित प्रक्रिया के अंतर्गत अपना धान विक्रय कर सकें।
विकासखंड रायगढ़ के ग्राम केराझर स्थित धान उपार्जन केंद्र में धान विक्रय के लिए पहुंचे ग्राम कोसाबाड़ी निवासी किसान आनंद राम राठिया ने ऑनलाइन टोकन प्रणाली के माध्यम से ढाई सौ कट्टी धान का विक्रय किया। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी वे धान विक्रय कर चुके हैं, जिसका भुगतान उन्हें समय पर सीधे उनके बैंक खाते में प्राप्त हो चुका है। किसान राठिया ने उपार्जन केंद्र की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए बताया कि केंद्र में बारदाना, पेयजल, छाया एवं बैठने जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं। साथ ही केंद्र प्रबंधन एवं कर्मचारियों द्वारा सहयोगात्मक व्यवहार किया जा रहा है, जिससे धान विक्रय की प्रक्रिया सरल एवं सुगम बनी हुई है। उन्होंने इस सुव्यवस्थित व्यवस्था के लिए शासन एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

