सक्ती, 27 जनवरी 2026 // जिला कोषालय सक्ती द्वारा लंबित पेंशन, वेतन निर्धारण एवं सेवा सत्यापन से संबंधित प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 29 जनवरी 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक जिला कोषालय सक्ती में आयोजित होगा। शिविर में विभिन्न शासकीय कार्यालयों के अधिकारी एवं प्रभारी लिपिक उपस्थित रहकर लंबित प्रकरणों का निराकरण कराएंगे। यह आयोजन कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में संयुक्त संचालक, कोष लेखा एवं पेंशन, बिलासपुर संभाग, बिलासपुर के अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित किया जा रहा है। शिविर में जिला कोषालय अधिकारी द्वारा कार्यपालन अभियंता, मिनीमाता बांगो नहर संभाग क्रमांक 6 सक्ती, तहसीलदार डभरा, विकास खंड शिक्षा अधिकारी डभरा, प्राचार्य, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किरारी को पत्र जारी कर उनके कार्यालय में लंबे समय से आपत्तिशुदा लंबित प्रकरणों का शिविर में पहुंचकर निराकरण हेतु प्रस्तुत करने का आग्रह किया गया है। जिला कोषालय अधिकारी द्वारा आग्रह किया गया है कि जिले के जिन कार्यालयों के पेंशन व वेतन निर्धारण प्रकरण आदि लंबित हैं, वे कार्यालय प्रमुख एवं प्रभारी लिपिक आवश्यक दस्तावेजों एवं अभिलेखों के साथ प्रकरणों का निराकरण उक्त शिविर मे उपस्थित होकर करा सकते हैं।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

