


सक्ती, 27 जनवरी 2026 // जिले में धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुचारु बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त निगरानी की जा रही है। इसी कड़ी में रविवार 25 जनवरी 2026 की रात्रि को विकासखंड जैजैपुर अंतर्गत ग्राम परसदाडीह में अवैध धान भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार निरीक्षण के दौरान ग्राम परसदाडीह स्थित एक किराना दुकान में पिकअप वाहन में लगभग 100 बोरी धान लोडिंग की स्थिति में पाया गया। मौके पर जांच करने पर संबंधित व्यक्ति धान के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके अतिरिक्त पास ही स्थित एक गोदाम में 400 बोरी धान का अवैध रूप से भंडारण पाया गया। कार्रवाई के दौरान पिकअप वाहन सहित 100 बोरी धान को जब्त कर थाना जैजैपुर के सुपुर्द किया गया। वहीं गोदाम में पाए गए 400 बोरी धान को भी जब्त करने की विधिवत कार्यवाही की गई। इस दौरान तहसीलदार श्री रविशंकर राठौर और उनकी पूरी टीम उपस्थित थी।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी में किसी भी प्रकार की अनियमितता, अवैध भंडारण, परिवहन या कालाबाजारी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा लगातार निरीक्षण एवं निगरानी जारी है तथा आम नागरिकों से अपील की गई है कि अवैध धान खरीदी या भंडारण की सूचना तत्काल प्रशासन को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 20, 2026मोबाइल चोरी कर मारपीट करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर थाना शिवरीनारायण पुलिस की त्वरित कार्यवाही
सक्तिMarch 19, 2026ग्रीष्मकाल में पेयजल समस्या के निराकरण हेतु जिला स्तरीय कंट्रोल रूम की स्थापना
रायगढ़March 19, 2026नशा: परिवार और समाज दोनों के लिए हानिकारक
प्रशासन द्वारा नशा पीड़ित व्यक्तियों का सर्वे कर मुख्यधारा में जोड़ने किया जा रहा पहल
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता का संदेश
नगर निगम रायगढ़ क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 11 में सर्वे शुरू
रायगढ़March 19, 2026तहसील पुसौर में आयोजित हुआ जनसमस्या निवारण शिविर
सैकड़ों ग्रामीणों ने सौंपे आवेदन, कई मामलों का मौके पर निराकरण
हितग्राहियों को योजनाओं का मिला लाभ, खिले चेहरे
कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों ने किया अवलोकन, अधिकारियों को दिए निर्देश

