सक्ती, 27 जनवरी 2026// कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के स्पष्ट एवं सख्त निर्देशन में जिले भर में धान खरीदी कार्य पूरी तरह सुचारु, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण रूप से संचालित किया जा रहा है। किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए जिला प्रशासन के साथ-साथ पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद है। धान खरीदी व्यवस्था को निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों में 24 घंटे सतत निगरानी की जा रही है। जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, जिला स्तरीय अधिकारी, नोडल अधिकारी एवं गठित जांच दल नियमित रूप से खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं तथा खरीदी प्रक्रिया की बारीकी से मॉनिटरिंग की जा रही है। प्रशासन द्वारा स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं कि धान खरीदी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, अवैध गतिविधि, बिचौलियों अथवा कोचियों की संलिप्तता बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा दोषी पाए जाने पर सीधे जेल भेजने की कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
कलेक्टर अमृत विकास तोपनो स्वयं धान खरीदी व्यवस्था की सतत मॉनिटरिंग कर रहे हैं। इसी क्रम में वे आधी रात को भी अचानक धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं, कलेक्टर के निर्देशन में प्रशासनिक अमला 24 घंटे सक्रिय है और व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित हो रही है। जिले में प्रशासन की सख्ती के चलते कोचियों, बिचौलियों एवं अवैध गतिविधियों में संलिप्त तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है। जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी कार्य पर 24 घंटे पैनी नजर रखी जा रही है। अधिकारी एवं कर्मचारी दिन-रात निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं और जहां अवैध गतिविधि या अनियमितता पाए जा रहे हैं वहां दंडात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। कलेक्टर के निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है, जिससे किसानों को समय पर, सुरक्षित एवं पारदर्शी ढंग से धान बेचने का अवसर मिल रहा है और शासन की मंशा के अनुरूप खरीदी कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो रही है।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

