रायगढ़, 3 जनवरी 2026 । आज सुबह अनिल कुमार सोनी ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, रायगढ़ का पदभार ग्रहण किया। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन गृह (पुलिस) विभाग द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं उप पुलिस अधीक्षकों का स्थानांतरण आदेश जारी किया गया था । उक्त आदेश के तहत जिला जशपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी का स्थानांतरण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला रायगढ़ तथा जिला रायगढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम का स्थानांतरण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जिला रायपुर के पद पर किया गया है।
स्थानांतरण आदेश के परिपालन में आज दिनांक 3 जनवरी 2026 को अनिल कुमार सोनी ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायगढ़ का कार्यभार संभाला। इस अवसर पर उन्होंने पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल से सौजन्य भेंट की तथा अपने कार्यालय कक्ष में उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर टीमवर्क के साथ कार्य करने का संदेश दिया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी वर्ष 2007 बैच के राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी हैं। परीक्षावधि पूर्ण करने के पश्चात उन्होंने पखांजूर एसडीओपी के रूप में अपने सेवा जीवन की शुरुआत की। इसके उपरांत उन्होंने जिला नारायणपुर, कबीरधाम, मुंगेली, जांजगीर-चांपा एवं जशपुर में विभिन्न पदों पर सेवाएं दिए हैं।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

